उधम सिंह नगर: फाइव स्टार होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत…..!

खबरें शेयर करें -

रुद्रपुर  एक अहम खबर उधम सिंह नगर ज़िले के  रुद्रपुर शहर से आ रही है।  प्राप्त जानकारी में,,,,,, हल्द्वानी मार्ग पर स्थित एक फाइव स्टार होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी बहन ने हत्या की आशंका जताई है। होटल स्टाफ के सूचना देने के पश्चात पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक,,,,, हनुमान मंदिर लोधी रोड नई दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा (40) दिल्ली में अमित निवासी ग्राम जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर दिल्ली के साथ रेस्टोरेंट चलाती थीं। दोनों बिजनेस पार्टनर थे। मंगलवार देर शाम ज्योति और अमित दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए निकले।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह तड़के तीन बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित पांच सितारा होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए।

पंतनगर सीओ DR वर्मा के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे अमित होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और बताया कि उसे तुरंत डॉक्टर की जरूरत है। क्योंकि उसके साथ आई हुई महिला बेहोश हो गई है। जिसे सुनकर होटल कर्मचारियों ने 108 पर फोन किया।


खबरें शेयर करें -