एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे. आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है।
बताते चलें कि राघव पिछले कुछ समय से AAP और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे. अब पार्टी ने राघव चड्डा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. गौर करने वाली बात है कि हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के टॉप लीडर्स को राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद राघव चड्डा की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया दी. उनकी इस ‘चुप्पी’ को पार्टी के अंदर दूरियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
