पूरे ईरान को उड़ा देंगें,,,,,, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप।

खबरें शेयर करें -

ईरान के साथ चल रहे अमेरिका का युद्ध अब चरम पर है।  ट्रंप,  ईरान पर दबाव डालकर युद्ध रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं, परन्तु देखा जा रहा है कि ईरान किसी भी कीमत पर युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं है। अब तो ट्रंप ने ईरान को सीजफायर के लिए मंगलवार की डेडलाइन दे दी है। और बहुत बड़ा बयान देते हुए             कहा  है कि अगर मंगलवार तक समझौता नहीं हुआ तो पूरे ईरान को उड़ा देंगे।                                                                                                   परन्तु इसके इतर ईरान ने सीजफायर करने की बात के उल्टे अमेरिका को धमकी दी है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो हम इजरायल और खाड़ी देशों के बुनियादी ढांचे पर इसी तरह के हमले करके जवाबी कार्रवाई करेंगे।                 इन सब बातों के बीच अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने अपने इन कदमों से आम नागरिकों की जान को होने वाले भारी नुकसान की चिंताओं को भी खारिज कर दिया है। अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने कहा कि जो लोग अपनी सरकार का विरोध करते हैं, वे इस तरह के हमलों का समर्थन करेंगे, ताकि मौजूदा शासन को कमजोर किया जा सके।


खबरें शेयर करें -