इजरायल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना पाकिस्तान को पड़ा भारी,,,,,!

खबरें शेयर करें -

पाकिस्तान और पाकिस्तानी शासन के मंत्री अपनी हरकतों से अपनी अपने मुल्क की फजीहत कराते रहते हैं। कुछ समय बाद ही पाक में होने वाली ‘इस्लामाबाद वार्ता’ से पहले इजरायल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को भारी पड़ गया है.                                                                              इस टिप्पणी से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू काफ़ी नाराज़ दिखाई पड़े। इजरायली कार्यालय से मिली कड़ी फटकार के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को अपने एक्स हैंडल से इजरायल विरोधी पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना को पाकिस्तान के एक कूटनीतिक सरेंडर के रूप में देखा जा रहा है. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने एक पोस्ट में इजरायल को ‘मानवता के लिए अभिशाप’ बताया था. इस बयान पर इजरायल ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया.

बताते चलें कि बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इन टिप्पणियों को ‘अपमानजनक’ करार देते हुए कहा कि ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती, खासकर उस देश की ओर से जो चल रहे राजनयिक प्रयासों में खुद को एक ‘तटस्थ मध्यस्थ’ के रूप में पेश कर रहा है।  इजरायल की फटकार के बाद रक्षा मंत्री का पोस्ट डिलीट करना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान इस समय किसी भी वैश्विक दबाव को झेलने की स्थिति में नहीं है।


खबरें शेयर करें -