देहरादून DAV (पीजी) कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि,,,,,छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन) की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज परिसर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से गायक मासूम शर्मा द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
छात्र संगठन के द्वारा दी शिकायत के आधार पर थाना डालनवाला में गायक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
