हल्द्वानीः पिकअप वाहन, स्कूटी की आमने- सामने की भिड़ंत में 20 वर्षीय युवती की मौत,,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी एक दर्द नाक खबर सामने आ रही है कालाढूंगी रोड़ भाखड़ा पुल के पास से यहां मंगलवार को सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई।                                                                                                 प्राप्त जानकारी में,,,,,हादसा भाखड़ा नदी पुल के पास कालाढूंगी की ओर को हुआ हैं ।  एक पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच आमने-सामने की टक्कर में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के समय स्कूटी पर सवार दो युवतियां हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।                                                                                 स्थानियों द्वारा सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने भावना रावत (20 वर्ष), निवासी चकलुवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी युवती नेहा जोशी (करीब 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


खबरें शेयर करें -