राघव चड्डा की Z+ सिक्योरिटी हटाई गई पंजाब की सरकार द्वारा, केंद्रीय गृह मंत्रालय देगी Z सिक्योरिटी ।

खबरें शेयर करें -

एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से जो राघव चड्डा को Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, वो अब वापस ले ली गई है. माना जा रहा है कि यह फैसला आम आदमी पार्टी और राघव चड्डा के बीच बढ़ती दूरी के बीच लिया गया है।  इसी बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राघव चड्डा को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. उन्हें दिल्ली और पंजाब दोनों जगह यह सुरक्षा कवर मिलेगा.                                                                                               राघव चड्डा की सुरक्षा अब अर्धसैनिक बलों द्वारा की जाएगी. यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राघव चड्डा की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा कवर देने का निर्णय लिया.

Z श्रेणी की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं. इसमें VIP को सशस्त्र बलों की सुरक्षा दी जाती है. उनके आवास पर 10 आर्ड स्टैटिक गार्ड तैनात रहते हैं. इसके अलावा 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) 24 घंटे सुरक्षा में रहते हैं. साथ ही 12 कमांडो तीन शिफ्ट में आई एस्कॉर्ट के तौर पर तैनात रहते हैं, 2 वॉचर्स शिफ्ट के हिसाब से और 3 प्रशिक्षित ड्राइवर भी 24 घंटे मौजूद रहते हैं।


खबरें शेयर करें -