हल्द्वानीः हृदय विदारक सड़क दुर्घटना, 3 स्कूटी सवार युवकों की मृत्यु,,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी उत्तराखंड में सड़क हादसो की तादाद बढ़ती जा रही है। आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती हैं।  एक घटना रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग की है, जहां पर टांडा जंगल के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी में,,,,,, टांडा जंगल में हल्द्वानी जा रही स्कूटी और रुद्रपुर आ रही स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी में,,,,,, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत और हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन सिडकुल की अशोका लिलैंड कंपनी में काम करते हैं। शनिवार शाम को दोनों ही स्कूटी से अपने रामपुर यूपी निवासी साथी 24 वर्षीय आकाश के साथ विवाह समारोह में हल्द्वानी गए हुए थे।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी रात को तीनों वापस स्कूटी से वापस रुद्रपुर पहुंच गए। इस दौरान उनमें से एक का मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया था। मोबाइल वापस लेने के लिए तीनों ही स्कूटी से रात 12 बजे के आसपास वापस हल्द्वानी को जाने लगे।

जब वह संजय नगर से 2 किलोमीटर हल्द्वानी की ओर टांडा जंगल में पहुंचे तो सामने से आ रही स्कॉपियो से उनकी स्कूटी टकरा गई। जिससे स्कूटी सवार अनिकेत, रोहन और आकाश तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयर बैग खुल गए। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।


खबरें शेयर करें -