नेपाल में फिर बवाल, बालेन शाह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

नेपाल  बालेन शाह के नेतृत्व संभालते ही भारत, नेपाल के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बालेन सरकार के एक नियम के तहत नेपाल के लोगों को भारत से खरीदे जाने वाले 100 नेपाली रुपये (63 भारतीय रुपये) से अधिक के सामान पर 80% तक कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ेगी।                                                                                  प्राप्त जानकारी में इस नियम की वजह से धारचूला से लेकर दार्जिलिंग तक के सीमावर्ती बाजारों में नेपाली लोगों की आवाजाही कम हो गई है। बताया जा रहा है कि नेपाल के लोगों को ही नहीं, बल्कि भारतीय व्यापारियों को भी इस एक नियम की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस नियम के विरोध में नेपाल में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि हवाई यात्रा में इन नियमों में काफी छूट दी जाती है, लेकिन जमीनी सीमा पर गुंजाइश कम रखी गई है। बॉर्डर पर नेपाल के सुरक्षाकर्मी लाउड स्पीकर पर यह घोषणा कर रहे हैं कि आम नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों या NGO कार्यकर्ताओं, किसी को भी इन नियमों में छूट नहीं मिलेगी। बालेन शाह की सरकार का तर्क है कि यह सख्ती राजस्व की चोरी और अवैध आयात पर अंकुश लगाने की एक कोशिश है।

उधर इस नियम की सख्ती से लागू होने के कारण उत्तराखंड के धारचूला और टनकपुर, उत्तर प्रदेश में सोनौली-बेलहिया, रुपईडीहा-नेपालगंज और बढ़नी-कृष्णानगर, बिहार में जोगबनी और रक्सौल, ये वो इलाके हैं, जहां नेपाल के व्यापारियों का जमावड़ा दिखता था। जो ग्राहक पहले महीने भर का राशन एक साथ खरीदते थे, अब वे अपनी खरीदारी को कई हिस्सों में बांट लेते हैं। या तो वे सिर्फ ज़रूरी चीजें खरीदते हैं या बिना कुछ खरीदे ही वापस लौट जाते हैं।


खबरें शेयर करें -