हिम्मतपुर तल्ला स्थित वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। विद्यालय के इस शानदार परिणाम ने न केवल अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है।
विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में और हाई स्कूल (कक्षा 10) में अध्ययनरत छात्रों में से 56 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जो कि उन्होंने कड़ी मेहनत से प्रथम श्रेणी में यह सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के निदेशक श्री अखिलेश धोनी जी ने टॉपर विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की ही नहीं बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
रिजल्ट घोषित होने के बाद जब छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ इस सफलता को साझा किया और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
विद्यालय के शिक्षकगण भी इस उपलब्धि से बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष विद्यार्थियों ने अनुशासित रहकर कठिन परिश्रम किया और उसी का परिणाम आज इतने शानदार रूप में सामने आया है। शिक्षकों ने यह भी कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते रहेंगे।
यह परिणाम न केवल विद्यालय की उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।
