पंतनगर एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है ऊधम सिंह नगर, पंतनगर क्षेत्र से । यहां एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। इस मामले के घटित होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ध्रुव राजपूत (निवासी शिव कॉलोनी, जवाहर नगर, पंतनगर) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,, लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार रात पंतनगर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पुत्री और आरोपी ध्रुव राजपूत एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मंगलवार शाम को ध्रुव उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहाँ उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने घर लौटने पर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करी। और थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर, देर रात आरोपी ध्रुव राजपूत को पंतनगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद, जेल भेज दिया गया है।
