उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी गर्मी और तेज लू (Heatwave) चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेगा। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ सकता है।
कहाँ कितना रहेगा तापमान ?
40°C से ऊपर: हरिद्वार
39°C से 40°C के आसपास: देहरादून और ऊधम सिंह नगर
35°C से 40°C तक: नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल
30°C से 35°C तक: टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत और चमोली के निचले इलाके
मौसम विभाग और प्रशासन की ज़रूरी सलाह (Advisory)
बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और इन बातों का पालन करने को कहा है:
दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना किसी ज़रूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
शरीर में पानी की कमी न होने दें, लगातार पानी और जूस/तरल पदार्थ पीते रहें।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती (cotton) कपड़े पहनें और अपने सिर को ढककर रखें।
अगर तबियत खराब लगे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
