उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक; 20 मई को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

खबरें शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शासन के निर्देश पर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, 19 मई से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 मई 2026 को प्रदेश के सभी  शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


खबरें शेयर करें -