उधम सिंह नगर जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू (हीटवेव) के थपेड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। स्कूली बच्चों की सेहत और सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी (DM) ने एक बड़ा फैसला लिया है। आदेश के मुताबिक, जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है।
नए नियम के तहत, 20 मई 2026 से अगले एक सप्ताह तक सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘हाफ डे’ (आधे दिन की पढ़ाई) की व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि बच्चों को भीषण दोपहर में तपने से बचाया जा सके।
