भीमताल ग्राम पंचायत जंगलिया गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव में चार जून को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया गया विद्यालय में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा पुरातन छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट तथा जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल को आमंत्रित किया गया है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की बैठक में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, पी टी ए अध्यक्ष गोपाल दत्त पलड़िया, एस एम सी अध्यक्ष गोपाल सिंह पडियार, महेंद्र सिंह पड़ियार बीरेन्द्र सिंह कुल्याल, प्रेम सिंह कुल्याल, त्रिलोक सिंह कुल्याल, सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, तथा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
भीमताल: राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव में 4 जून को होगा वार्षिकोत्सव समारोह,,,,,,!
