उत्तराखंड : भारी टावर गिरने से अंधेरे में डूबे कई क्षेत्र, आज रात 8 बजे से होगी बिजली कटौती!

खबरें शेयर करें -

कुमाऊं क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। अल्मोड़ा, बागेश्वर और रानीखेत क्षेत्रों को बिजली सप्लाई करने वाली ‘पिथौरागढ़ चांडक 132 KV’ मुख्य बिजली लाइन का एक विशाल टावर धियाड़ी के पास अचानक गिर गया है। टावर गिरने की वजह से इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

राहत की बात यह है कि यूपीसीएल (UPCL) ने आनन-फानन में नैनीताल जिले से वैकल्पिक (Alternative) बिजली की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन लोड बहुत ज्यादा होने के कारण समस्या अभी पूरी तरह हल नहीं हुई है।

भारी लोड के चलते शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आज रात 8:00 बजे से समय-समय पर पावर कट (विद्युत कटौती) की जाएगी। इस खराबी के कारण अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर  के लाखों उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।


खबरें शेयर करें -