लोनी दिल्ली से सटे लोनी का चर्चित सूर्या हत्याकांड महज़ 72 घंटे के भीतर एक बड़े और नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया है। सूर्या की बेरहमी से हत्या करने वाला मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
सूर्या की मौत के बाद से ही इलाके के लोगों में भारी गुस्सा था। लोग सड़कों पर उतरकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस ने असद को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने या हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में वो गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
इस मामले को लेकर सियासी पारा भी गर्म था। दानिश आज़ाद अंसारी ने जहां दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था, वहीं नंद किशोर गुर्जर ने इस घटना को सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती करार दिया था।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। मामले की कानूनी जांच जारी है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
