हल्द्वानी: चित्रशिला घाट पर गूंजेगा ‘मां गार्गी’ का जयकारा; महाआरती के एक साल पूरे होने पर भव्य उत्सव की तैयारी!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी-काठगोदाम: रानीबाग के ऐतिहासिक चित्रशिला घाट पर, गार्गी नदी के तट को एक बार फिर भक्तिमय रोशनी से सराबोर करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा शुरू की गई ‘महाआरती’ को सफलापूर्वक एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस खास अवसर को एक यादगार उत्सव बनाने के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है।

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

मेयर ने बताया “ठीक एक साल पहले, विश्व पर्यावरण दिवस के पावन मौके पर मां गार्गी के तट पर इस संध्या आरती की शुरुआत की गई थी, जो बिना रुके निरंतर चलती आ रही है। 5 जून को इस सफर का एक साल पूरा होने पर एक बेहद भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।”

मेयर बिष्ट के अनुसार, यह आयोजन सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी एक नई मजबूती देगा।

उत्सव को खास बनाने के लिए शाम से ही भक्ति का सिलसिला शुरू हो जाएगा:

शाम 06:00 बजे: मां गार्गी माता की भव्य महाआरती।

आरती के बाद: सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और सुरीली भजन संध्या।

महाप्रसाद: कार्यक्रम के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मेयर ने सभी नगरवासियों और क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाएं और मां गार्गी का आशीर्वाद प्राप्त करें।


खबरें शेयर करें -