ब्लॉगर ज्योति अधिकारी, ने, “ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” के आंदोलनकारियों को कहे अपशब्द,,,, हुआ बहिष्कार।

खबरें शेयर करें -

चौखुटिया के ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन’ में हंगामा, हल्द्वानी से आई ब्लॉगर ज्योति अधिकारी का हुआ बहिष्कार

 

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में चल रहे “ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब हल्द्वानी से आई ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मंच पर बोलने का मौका दिया गया। बताया जा रहा है कि आंदोलन स्थल पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया था, लेकिन मंच पर पहुंचने के बाद ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने आंदोलन में शामिल लोगों के प्रति अपशब्द कहे।

मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों ने आपत्ति जताते हुए उनका माइक छीन लिया और उनका बहिष्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद ज्योति अधिकारी नाराज होकर आंदोलन स्थल से चली गईं। बाद में उन्होंने लाइव वीडियो के माध्यम से आंदोलन और आंदोलनकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे आंदोलन में शामिल लोगों में रोष व्याप्त है।

गौरतलब है कि चौखुटिया में पिछले डेढ़ हफ्ते से “ऑपरेशन स्वास्थ्य” नाम से आंदोलन जारी है। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर कई लोग भूखहड़ताल पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन ब्लॉगरों द्वारा की गई ऐसी टिप्पणियाँ आंदोलन की गरिमा को ठेस पहुँचा रही हैं।


खबरें शेयर करें -