हल्द्वानी के बेस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया पॉक्सो मामले का 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। दुष्कर्म के आरोप में बाल संप्रेक्षण गृह में बंद इस किशोर ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया था, जिसके बाद गार्ड उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी। दोपहर के समय शौचालय जाने की बात कहकर उसने सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंकी और खिड़की के रास्ते भाग निकला। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
अस्पताल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी नाबालिग।
