विदेश नीति पर राहुल का ‘झप्पी’ वाला तंज, बीजेपी ने इंदिरा गांधी के दौर से दिया करारा जवाब।

खबरें शेयर करें -

नई दिल्ली  हाल ही में एक रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर चुटकी ली और कहा कि केवल ‘गले मिलना’ ही विदेश नीति नहीं होती। इस वाकये के बाद बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर चौतरफा हमला बोल दिया।                         बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के क्यूबा दौरे का एक पुराना वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे फिदेल कास्त्रो और यासर अराफात से गले मिलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बांसुरी स्वराज, प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह जैसे कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राहुल गांधी के इस बयान और तौर-तरीकों की तीखी आलोचना की है।


खबरें शेयर करें -