कल नैनीताल में छुट्टी का ऐलान: बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान ।

नैनीताल के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के औपचारिक समापन के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के कारण नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अत्यधिक आवाजाही होने की संभावना है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।                                              इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर के सभी शासकीय, अशासकीय तथा निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि सभी शिक्षण संस्थान नियमों का सही ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कर सकें।