हक और सम्मान की लड़ाई: देहरादून में सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे लोक कलाकार। Video

देहरादून में अपनी विविध मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए राज्य भर से जुटे लोक कलाकार प्रदर्शन करते हुए सीधे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान कलाकार संगठन ने काम के अधिकार के तहत हर महीने नियमित रोजगार देने, सांस्कृतिक दलों को जीएसटी (GST) से राहत दिलाने और पुराने बकाया बिलों के तुरंत भुगतान की पुरजोर मांग की।

इसके साथ ही, कलाकारों ने कार्यक्रम संपन्न होने के एक माह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने, तय नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता देने और मानदेय में बढ़ोतरी करने की आवाज उठाई।