दिल्ली: घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बयां किया दर्द, न्याय के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट।

खबरें शेयर करें -

राजधानी दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द साझा किया। दिल्ली पुलिस ACP की पत्नी और एक पूर्व मरीन कमांडो की बेटी समेत अन्य परिजनों ने प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए जानलेवा हमलों और जवानों की गंभीर हालत बयां की। परिजनों का आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल असामाजिक तत्वों ने जवानों पर हिंसक हमला किया और फिर खुद को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर पुलिस को ही गलत ठहराकर पेश किया।

गंभीर रूप से घायल जवानों के परिवारों का कहना है कि जब वे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, तब हमलावर अपने जुर्म छिपाने के लिए अदालतों का रुख कर रहे थे। इस अन्याय के खिलाफ पीड़ित पुलिस परिवारों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


खबरें शेयर करें -