5 राज्यों में समय से पहले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट।

खबरें शेयर करें -

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में तय समय (अगले साल फरवरी-मार्च) से पहले इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।                                                                दरअसल, अगले साल 9फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय जनगणना के दूसरे चरण के काम में कोई बाधा न आए, इसलिए केंद्र सरकार इन राज्यों में पहले ही चुनाव कराने पर विचार कर रही है। इसे देखते हुए बीजेपी नेतृत्व ने अपनी राज्य इकाइयों को चुनावी तैयारियां इसी महीने अंतिम रूप देने और बूथ कमेटियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।                                          दूसरी तरफ, विपक्ष (इंडी ब्लॉक) में भी इसे लेकर हलचल तेज हो गई है और चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, यदि चुनाव पहले होते हैं तो समय से तीन महीने पहले ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा ताकि चुनाव में कोई रुकावट न आए।


खबरें शेयर करें -