नैनीताल में 16 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 124वें नंदा देवी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक की। मेले में स्थानीय लोक कलाकारों, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बार मेला पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त रहेगा और नगर में विद्युत सजावट, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, स्वास्थ्य शिविर तथा अतिरिक्त बसों जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। सड़कों की मरम्मत व सुरक्षा हेतु सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही मुख्य मेले के दिन शहर की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी।
नैनीताल: 16 से 23 सितंबर तक होगा, नंदा देवी मेला, तैयारी में जुटा प्रशासन।
