भीमताल: मंदिर माला मिशन में पौराणिक धाम सिद्ध मंदिर को सम्मिलित किया जाए,,,,, राधा कुल्याल।

खबरें शेयर करें -

भीमताल छोटा कैलाश को मंदिर माला मिशन में शामिल किए जाने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी व्यक्त की है तथा इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों का आभार जताया गया है ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि ग्राम पंचायत जंगलिया गांव, बानना, पिनरो, तथा मलुवा ताल के शीर्ष स्थान पर पवित्र धाम सिद्ध मंदिर है यहां मास सावन में हर रविवार, तथा बुधबार को तथा वर्ष भर श्रद्धालुओं का पूजा पाठ चलती रहती है तथा भक्तों का आवागमन चला रहता है यह मंदिर चारों ओर बांज, बुरांश, पदम तथा दुर्लभ प्रकार के पेड़ पौधों तथा जड़ी बूटियों से आच्छादित है तथा इस स्थान से भारत के शीर्ष मुकुट हिमालय पर्वत के दर्शन भी होते हैं इस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण नानतिन महाराज के शिक्ष्य शंकर महाराज द्वारा किया गया था यह मंदिर तथा छोटा कैलाश धाम समुद्र सतह से समान ऊंचाई पर स्थित है भक्त गणों की मान्यता भी है कि अधिकांश लोग इस स्थान पर पूजा अर्चना करने के बाद छोटा कैलाश स्थित शिव लिंग के दर्शन करते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है तथा पशु धन धान्य में वृद्धि होती है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने शासन तथा प्रशासन से मांग की कि छोटा कैलाश तथा सिद्ध मंदिर को एक साथ ही बिकास प्रक्रिया में आगे बढ़ाया जाए यहां पर अभी तक विद्युत व्यवस्था भी नहीं है ग्राम पंचायत जंगलिया गांव द्वारा एक मात्र सोलर लाइट लगवाई गई है उधर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन सिंह कुल्याल, दीपा पड़ियार, महेंद्र सिंह पड़ियार, हेमा पड़ियार, जनार्दन बेलवाल सहित अन्य ग्राम प्रधानों तथा जनता जनार्दन ने सरकार द्वारा आबंटित बजट से उक्त धाम को भी विकसित करने की माँग की है।


खबरें शेयर करें -