उत्तराखंड के हल्द्वानी में रात के अंधेरे में दीवार फांदकर एक घर के परिसर से महिला के कपड़े चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते 19 जून को महेश नगर (नवाबी रोड) में तड़के करीब 3:23 बजे घटित हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी में सुसंगत धाराओं (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आज, 24 जून को आरोपी निकेत सिंह बिष्ट (उम्र 34 वर्ष, निवासी कुसुमखेड़ा मुखानी) को टैगोर पब्लिक स्कूल के पास से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए हैं।
