रामनगर उत्तराखंड में बोर्ड के परीक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट ज़ारी हो चुका है। शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती द्वारा रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित किया गया। रिज़ल्ट ज़ारी होने के बाद, बताते चलें कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में छात्रों पर छात्राएं भारी पड़ी हैं। क्रमशः हाईस्कूल का परीक्षाफल 92.10 और वहीं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 85.11 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 96.07 प्रतिशत छात्राएं और 88.03 प्रतिशत छात्र पास हुए। इंटरमीडिएट में छात्राओं का परीक्षाफल 88.09 और छात्रों का परीक्षाफल 81.93 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में एनपी इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है।
12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत, भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,,कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
