अल्मोड़ा भिकियासैंण क्षेत्र के रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत व कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत शामिल हैं जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों व्यक्ति जागर लगाने का कार्य करते थे, जो रात्रि में जागर लगाकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
