हल्द्वानी: 12 साल की मासूम प्राची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटा परिवार।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ प्रगति विहार फेज-2 (निकट कांता बैंकेट हॉल) की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी प्राची माहेश्वरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के मुताबिक, प्राची सोमवार दोपहर को अपने घर से समता आश्रम गली में सब्जी लेने निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।                                                   काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी मां किरण माहेश्वरी ने कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटी के अचानक गायब होने से पूरा परिवार गहरे सदमे और परेशानी में है। परिजनों ने जनता से भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी प्राची के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9917332744 पर संपर्क करें, या नजदीकी पुलिस थाने और उनके प्रगति विहार स्थित निवास पर सूचना दें।


खबरें शेयर करें -