बांग्लादेश राजधानी ढाका में ‘सार्क को फिर से मजबूत बनाने के रास्ते’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब भारत में बांग्लादेश के पूर्व उच्चायुक्त अहमद तारिक करीम ने अपनी प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शाने वाला एक गलत नक्शा दिखाया। इस पर वहां मौजूद भारतीय उच्चायोग की सेकंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा ने तुरंत और कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए साफ शब्दों में कहा कि यह नक्शा पूरी तरह गलत है और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हालांकि, पूर्व उच्चायुक्त करीम ने इस पर सफाई देते हुए तर्क दिया कि यह नक्शा केवल प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल किया गया था और इसमें वास्तविक सीमाएं नहीं दिखाई गई हैं, लेकिन भारतीय अधिकारी इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने देश के रुख को दृढ़ता से दोहराते हुए अपनी बात सामने रखी।
बांग्लादेश : ढाका सेमिनार में भारत का कड़ा विरोध, गलत नक्शा दिखाने पर जताई आपत्ति।
