अल्मोड़ा: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की घर में घुसकर नृशंस हत्या, बीच-बचाव में महिलाएं घायल।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  अल्मोड़ा (रानीखेत) अंतर्गत ऐना गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपनी बुआ जानकी देवी के घर आए 20 वर्षीय युवक सागर, जो कि सिमोली गांव का निवासी था और पढ़ाई के साथ-साथ सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था, पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।                                         हमलावरों ने बेरहमी से उसका गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान जब घर में मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश और मामले की जांच में स्थानीय पुलिस सरगर्मी से जुट गई है।


खबरें शेयर करें -