वियतनाम: स्पीड बोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख।

खबरें शेयर करें -

वियतनाम के फू क्वोक में होन मे रुत नगोई द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ 32 भारतीय पर्यटकों और 4 क्रू सदस्यों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीड बोट अचानक समुद्र में पलट गई।                                                                                  इस भीषण दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई है, जिससे देश भर में शोक का माहौल है। इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े राजनेताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।                                                         पीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित लोगों तथा उनके परिवारों की हर संभव मदद कर रहे हैं और राहत कार्यों के लिए वहां के स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।


खबरें शेयर करें -