ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ टांडा मोड़ स्थित संजय वन के पास अचानक एक भैंस के सड़क पर आ जाने के कारण दो तेज रफ्तार कारें आपस में सीधे टकरा गईं। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों वाहनों में सवार बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 आपातकालीन सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
पंतनगर: सड़क पर भैंस आने से 2 कारों में भीषण भिड़ंत, 1 की मौत, 9 घायल।
