हल्द्वानीः युवा वैश्य महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया भव्य नागरिक अभिनंदन।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी: युवा वैश्य महासभा, हल्द्वानी द्वारा संगठन और समाज की मजबूती को ध्यान में रखते हुए एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के कुशल नेतृत्व में महामंत्री कपिल अग्रहरि एवं सचिव सूर्यांश गुप्ता ने संयुक्त रूप से समाज के नवनिर्वाचित एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर गरिमामयी स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर युवा प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त वैश्य महासभा (रजि.) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता का पटका (अंगवस्त्र) पहनाकर और मुंह मीठा कराकर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसके साथ ही, समाज के अन्य शीर्ष घटकों—अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष असीम सिंघल, महाजन वैश्य महासभा के अध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का भी उनके निवास/प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अभिनंदन किया गया।

युवा महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि समाज के ये नए ऊर्जावान एवं अनुभवी नेतृत्वकर्ता वैश्य समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक कल्याण के कार्यों में अपना अभूतपूर्व योगदान देंगे। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिले स्नेह और सम्मान के लिए युवा टीम का सहर्ष आभार व्यक्त किया।


खबरें शेयर करें -