हल्द्वानी/नैनीताल: घर छोड़ दूसरी शादी रचाने और अवैध वसूली का आरोप, पीड़ित सास व समर्थकों ने SSP से की शिकायत।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजली वर्मा के पति विशाल वर्मा अपने वार्ड की निवासी सुमन श्रीवास्तव (पीड़ित सास) के पक्ष में न्याय की मांग लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले से अवगत कराते हुए महिला पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी और पैसों की उगाही करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पूरा मामला,,,,

सुमन श्रीवास्तव और विशाल वर्मा का आरोप है कि बहू कुछ समय पूर्व ससुराल छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह ससुराल वालों से लगातार पैसों की मांग करने लगी और तलाक की जिद पर अड़ गई।

इसी दौरान यह बात भी सामने आई है कि घर छोड़कर जाने के बाद उक्त महिला ने गौरव नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी रचा ली। इतना ही नहीं, उसने अपने दूसरे पति को भी छोड़ दिया और अब उससे भी पैसों की भारी-भरकम मांग कर रही है।

‘शादी कर पैसों की ठगी का संगठित गिरोह’

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह एक सोची-समझी धोखाधड़ी (फ्रॉड) का हिस्सा है। आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहा है, जिसका मकसद लोगों से शादी रचाना और फिर झूठे मुकदमों या तलाक के नाम पर उनसे मोटी रकम ऐंठना है।

SSP से न्याय की गुहार,,,

यद्यपि मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी धोखाधड़ी के इस नए चक्र और गिरोह की कार्यप्रणाली को देखते हुए विशाल वर्मा और पीड़ित सास सुमन श्रीवास्तव ने SSP नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


खबरें शेयर करें -