पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के चलते ‘ला-झेकला’ नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और नदियां-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। पहाड़ों से लगातार बड़े-बड़े बोल्डर (पत्थर) और मलबा गिरने के कारण थल-मुनस्यारी और पिथौरागढ़-मुनस्यारी मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जिससे गाड़ियाँ जगह-जगह फंस गई हैं।
हालात को देखते हुए राज्य प्रशासन और पुलिस की टीमें हाई अलर्ट पर हैं।
