नैनीताल खुरपाताल क्षेत्र में कालाढूंगी मार्ग से आ रही एक अनियंत्रित एक्सयूवी (GJ-18-BK-9777) पहाड़ी की दीवार से टकराने के बाद करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के वक्त वाहन में गोरखपुर (यूपी) निवासी शिवेंद्र श्रीवास्तव (25) व उनकी बहन निधि (22) के साथ उनके मित्र लिवांशु (20, राजस्थान), ऐश्वर्या (21, जयपुर) और पिंकी गुप्ता (21, कानपुर) सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पांचों घायलों को खाई से बाहर निकाला और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पहाड़ों में अनुभवहीन चालकों के वाहन चलाने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते इस तरह के हादसों की आवृत्ति लगातार बढ़ रही है।
नैनीताल : खुरपाताल में भीषण हादसा,,,, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की SUV, 5 घायल।
