शहजाद पूनावाला ने छोड़ा भाजपा का दामन, लेकिन पीएम मोदी के प्रति जताई आस्था,,,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आर्थिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 17 अगस्त 2026 को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजे पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे पूर्व 30 जुलाई को दिए उनके इस्तीफे पर पार्टी के पुनर्विचार के अनुरोध के बावजूद वे अपने निर्णय पर कायम हैं।                                                                                   अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस (NSUI) से करने वाले पूनावाला 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को अलविदा कहने के बाद भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की विचारधारा के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व निष्ठा जारी रखने की बात कही है।