हल्द्वानी-काठगोदाम महापौर गजराज बिष्ट ने राजपुरा गौशाला, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम और वार्ड 22 के प्रस्तावित मीट बाजार का औचक निरीक्षण किया। कॉलेज समीक्षा बैठक में उन्होंने शौचालय निर्माण, बुनियादी सुधारों और शिक्षकों के रिक्त पद भरकर बच्चों को सुरक्षित शैक्षणिक माहौल देने के निर्देश दिए। वहीं गौशाला में गुणवत्तापूर्ण चारा, पानी व दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अंत में पार्षद मो. गुफरान, सलीम सैफी व हाजी रशीद के साथ मीट बाजार स्थल की उपयोगिता पर चर्चा कर सहायक अभियंता नवल नौटियाल को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा, ताकि एक स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर का निर्माण हो सके।
हल्द्वानी-काठगोदाम: विकास कार्यों और जनसुविधाओं का जायजा लेने धरातल पर उतरे महापौर गजराज बिष्ट।
