देशभर में एनालॉग (नकली) पनीर की बढ़ती शिकायतों के बीच कुमाऊं में भी खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों से 1 अप्रैल से 11 अगस्त के बीच 28 पनीर के सैंपल एकत्र कर रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। हालांकि, टेस्टिंग लैब से जांच रिपोर्ट में लगातार हो रही देरी के कारण मिलावटखोरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने में अड़चन आ रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग को इससे पहले भेजे गए 16 पुराने सैंपलों और वर्ष 2025 के कुल 37 सैंपलों की रिपोर्ट का भी इंतजार है। सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी और किसी भी प्रकार की मिलावट या मानक में गड़बड़ी पाई जाएगी, नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नकली पनीर का मंडराता खतरा,,, रिपोर्ट में देरी से अटकी मिलावटखोरों पर कार्रवाई।
