हल्द्वानी के गोरापड़ाव में डकैती कांड का पर्दाफाश,,,, 2 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलाह व नकदी बरामद।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोरापड़ाव में 19 अगस्त 2026 को किया शोरूम के पीछे स्थित नारायण दास (निवासी अंबा बिहार, तीनपानी) के ऑफिस/गैरेज में हुई बंदूक की नोक पर लाखों की डकैती का नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़ा खुलासा किया है।                                                                            10 अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने वादी और उनके सहयोगियों से करीब ₹8 लाख की नकदी, 12 मोबाइल फोन और 3 सोने की चेन व अंगूठी लूट ली थी, जिस पर पुलिस ने धारा 310(2) BNS के तहत प्राथमिकी (FIR No. 284/26) दर्ज कर निरीक्षक विजय मेहता को विवेचना सौंपी।                          पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर 2 आरोपियों वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू (25 वर्ष, निवासी सितारगंज, ऊधमसिंह नगर) और रखवीर सिंह (28 वर्ष, निवासी शीशगढ़, बरेली) को गिरफ्तार कर लिया।                                                     पूछताछ में सामने आया कि किच्छा निवासी यश सिदाना जुए में भारी रकम हारने के कारण आर्थिक तंगी में था, जिसने गोरापड़ाव में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की जानकारी देकर अपने साथियों के साथ इस डकैती की साजिश रची और रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया; वहीं पहचान छिपाने के लिए लूटे गए मोबाइलों को रास्ते में फेंक दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पिस्टल-तमंचे, 8 जिंदा कारतूस और लूटी गई नकदी (वंशप्रीत से ₹31,000 व 4 कारतूस) बरामद की गई है।


खबरें शेयर करें -