त्योहारों से पहले चीनी के दामों में उछाल,,,, सरकार ने शुरू की सख्त निगरानी।

खबरें शेयर करें -

देश के कई हिस्सों में आगामी त्योहारों से ठीक पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां कई शहरों में चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक महीने में ही चीनी का औसत भाव 48.18 रुपये से बढ़कर 55.70 रुपये प्रति किलो हो चुका है।                                                   कीमतों में आ रही इस तेजी से आम जनता के बजट पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी स्थिति को देखते हुए और आगामी त्योहारी सीजन में बाजार में पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार तुरंत हरकत में आ गई है तथा कीमतों पर लगाम कसने के लिए कड़े कदम उठाते हुए निगरानी बढ़ा दी है।


खबरें शेयर करें -