शहर कोयंबटूर, राज्य तमिलनाड़ू से एक बुरी खबर सामने आ रही है। कोयंबटूर एयर पोर्ट के समीप से ही एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण करके 3 लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने दोस्त के साथ एक कार में थी, तभी यह घृणित घटना हुई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित छात्रा का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद तमिलनाडु की विपक्षी दलों ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है और राज्य में महिलाओं पर हो रहे हमलों उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। प्राप्त जानकारी में,,,,,,, पीड़ित छात्रा कोयंबटूर के एक प्राइवेट कॉलेज में पड़ रही है, छात्रा अपने एक दोस्त के साथ कार में मौजूद थी। तभी तीनों आरोपियों ने उसके दोस्त पर हमला किया और महिला को किडनैप कर लिया। और जबरदस्ती उसे उठा कर दूसरी जगह ले गए और उसके साथ मारपीट कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि,,,,,,, पीड़िता छात्रा का इलाज चल रहा है। वह पूरी तरीके से खतरे से बाहर है। और इस मामले के सामने आते ही 7 पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

