हल्द्वानी: रंगारंग शरदोत्सव मेले की हुई तैयारी।

खबरें शेयर करें -

 

हल्द्वानीः मानव विकास सेवा संस्थान के सौजन्य से आयोजित पारंपरिक पांच दिवसीय रजत जयंती 25वां शरदोत्सव मेले का आयोजन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने जा रहा है। शरदोत्सव मेला 10 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन आयोजित होगा।

महोत्सव में उत्तराखंडी लोकसंस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ बॉलीवुड नाइट, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस प्रतियोगिता और विकास प्रदर्शनी विशेष आकर्षण होंगे। 

इस अवसर पर प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार एवं क्षेत्रीय प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव को और भी रोचक बनाएंगी। विगत 25 वर्षों से विक्की योगी और उनकी टीम शरदोत्सव मेले का सफल आयोजन करती आईं है।                                                              मेले के आयोजन को लेकर आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी और कलाकार उपस्थित रहे, और मेले की रूपरेखा तैयार की गई।

इस दौरान एक प्रेस वार्ता भी रखी गई,,,,,,,, जिसमें  मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष विक्की योगी जी, पांडे जी, गिरीश बरगली, जगदीश उपाध्याय, कविता बिष्ट, शंकर कोहली, गिरीश खाती एवं कलाकार मौजूद रहे ।

 


खबरें शेयर करें -