उत्तर प्रदेश: आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को बीते सोमवार, 17नवंबर 2025 को विशेष MP/MLA कोर्ट ने 2019 में दर्ज मामले में दोषी करार देते हुए 7 साल जेल की सजा सुनाई है । यह मामला फर्जी तरीके से PAN कार्ड बनवाने का था जिसमें दो अलग-अलग जन्मतिथियों का उपयोग किया गया था। इस मामले में कोर्ट से सजा होने के बाद इस फैसले से आहत अखिलेश यादव ने आजमखान और अब्दुल्ला आज़म की फोटो लगाकर लिखा कि, “सत्ता के गुरूर में नाइंसाफ़ी और जुल्म की हदें पार करने वाले खुद एक दिन कुदरत के फैसले की गिरफ्त में आकर बुरे अंत की ओर जाते हैं.”। विशेष मजिस्ट्रेट शोभित बंसल ने सुनवाई करते हुए मौजूदा साक्ष्य और गवाहों के बयान सुनने के बाद आज़म खान और उनके बेटे दोनों को दोषी ठहराया. और 7,7 साल की सजा सुनाई। राकेश कुमार मौर्य जो कि अभियोजन अधिकारी है ने बताया कि अभियोजन इस फैसले की समीक्षा करेगा और अगर सजा पर्याप्त नहीं लगी तो फ़िर से अपील करने पर विचार कर सकता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या आज़म खान और अब्दुल्ला को तुरंत हिरासत में लिया जाएगा, तो राकेश मौर्य ने कहा, हां, बिल्कुल.

