हल्द्वानीः ट्रेन संपर्क क्रांति सप्ताह में, 3 दिन नहीं चलेगी !

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी:  दिन प्रतिदिन ठंड के बढ़ने और कोहरे की अधिकता को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में कटौती शुरू कर दी है।

रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी में,,,, दिसंबर माह से कई ट्रेनों के फेरे कम किए जाएंगे। इसी क्रम में पुरानी दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 2 दिसंबर से सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रद्द कर दिया गया है।                                      जानकारी के मुताबिक,,,,  जो जम्मू जाने वाली गरीब रथ और कानपुर जाने वाली ट्रेन का संचालन बंद है। उनके विषय में अनुमान है कि इन ट्रेनों का नियमित संचालन फरवरी से ही शुरू हो पाएगा। रेलवे द्वारा हर साल की तरह इस बार भी कोहरे के कारण गाड़ियों की संख्या में कटौती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।                     एक और जानकारी में,,,,,,,,, काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को 5 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह प्लेटफार्म नंबर 3 से लाया और वहीं से काठगोदाम के लिए रवाना किया जाएगा।


खबरें शेयर करें -