सुहागरात के डर से दूल्हा हुआ घर से गायब !

खबरें शेयर करें -

मेरठ  एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुहागरात के डर से एक दुल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बाद में वो दुल्हा हरिद्वार में मिला है। मामला UP के मेरठ का है जहां सरधना निवासी दूल्हा मोहसिन 27 नवंबर को घर से सुहागरात वाले दिन लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।                              जानकारी के मुताबिक,,,,,, दुल्हे ने हरिद्वार में 3 दिन बिताये और वो तीन दिन तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रहा। इस बीच उसने अपने पिता को फोन किया और तब जाकर मेरठ पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

पुलिस के अनुसार,,,,, मोहसिन की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। सुहागरात से पहले वो बल्ब लेने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। इससे घरवाले और दुल्हन परेशान हो गई। दुल्हे को कई जगह तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस को उसकी लोकेशन गंगनहर के किनारे मिली। जिससे दुल्हे के कोई गलत कदम उठाने की आशंका घर कर गई।

दुल्हे ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 3 रातें बिताई, दुल्हा सुहागरात को लेकर मानसिक तनाव में था । दूल्हे ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर किसी राहगीर से फोन लेकर अपने पिता को फोन किया और खुद को ले जाने की बात कही।                                                       प्राप्त जानकारी में,,,,, दुल्हे ने परिजनों और पुलिस को बताया कि सुहागरात को लेकर वो डरा हुआ और मानसिक दबाव था। और इस कारण  वो इतना परेशान हुआ कि घर से भाग आया। इस घटना के बाद अब अब  दुल्हे की काउसलिंग करी जा रही है।


खबरें शेयर करें -