हल्द्वानी बीते रोज़ शहर के शीशमहल क्षेत्र के समीप रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे सड़क पर अफरा – तफरी मच गई। गुरुवार रात को अनियंत्रित तेल के टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। और अंत में टैंकर एक पेड़ को तोड़ता हुआ नहर में जा घुसा। इस घटना के दौरान लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भागते नजर आए। अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस के चालक को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी में,,,, टैंकर चालक नशे में धुत था । और बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक टेम्पो सहित 5 स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

